खरीदार बनकर आई महिलाओं ने लाखों रुपये कीमत के जेवरात किया चोरी
| Feb 28, 2026, 19:04 IST
नोएडा, 28 फ़रवरी (हि.स.)। थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में स्थित एक सुनार की दुकान पर आभूषण खरीदने के बहाने आई महिलाओं ने दुकान से करीब 100 ग्राम सोने का आभूषण चोरी कर लिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने शनिवार काे बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में पवन की सुनार की दुकान है। वहां पर कुछ महिलाएं जेवरात खरीदने के लिए आई। उन्होंने जेवरात खरीदने के बहाने दुकान से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

