नेशनल हाइवे किनारे फैक्ट्री के पास महिला का मिला शव
घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची फाॅरेसिंक टीम व फील्ड यूनिट
हमीरपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री के पास कानपुर-सागर नेशनल हाइवे किनारे मंगलवार को शाम एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पाते ही सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने घटनास्थल पर मामले की जांच के लिए फोरेसिंक टीम व फील्ड यूनिट को लगाया है।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास कानपुर-सागर नेशनल हाइवे किनारे आज शाम एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पाते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी मौके पर पहुंच गए है। सीओ सदर राजेश कमल भी घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट व फोरेसिंक टीम को जांच के लिये लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे के जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास कानपुर सागर नेशनल हाइवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। आसपास लोगों से शव की शिनाख्त के लिय़े पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर फाॅरेसिंक टीम व फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद है। शव कब्जे में लेकर माेर्चरी हाउस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

