home page

पति और ससुर पर प्रताडि़त कर गर्म चिमटें से दागने का आरोप

 | 
पति और ससुर पर प्रताडि़त कर गर्म चिमटें से दागने का आरोप


जोधपुर, 09 जुलाई (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती बनाड़ थाना क्षेत्र स्थित खोखरिया सांसियों की ढाणी में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर मारपीट कर गर्म चिमटे से दागने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 15 जून की बताई गई है।

बनाड़ थाना पुलिस के अनुसार खोखरिया सांसियों की ढाणी निवासी अंजलि सांसी ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति अनिल और ससुर खींयाराम ने उसके साथ मारपीट की तथा गर्म चिमटे से दागकर उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। घटना में महिला घायल हो गई।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश