home page

अनूपपुर: सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

 | 
अनूपपुर: सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत


अनूपपुर: सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत


अनूपपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार- सोमवार की रात बाईक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर दोपहर पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि सूचनाकर्ता रामकुमार यादव पुत्र मोहनलाल यादव निवासी पसला थाना कोतवाली अनूपपुर ने थाना में मौखिक सूचना दिया कि मेरी पत्नी इन्द्रवती यादव 38 साल निवासी पसला 20 सितम्बर रविवार की सुबह 9 बजे सब्जी बेचने बिजुरी गई थी, रात में सब्जी बेचकर मनोज राठौर निवासी पसला की बाइक से वापस बिजुरी से अपने घर पसला आ रही थी, जैसे बदरा तिराहा के पास पहुंची थी कि अनूपपुर तरफ से ट्रक क्रमांक एमपी 65 जेडसी 8702 का चालक तेजी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बदरा तिराहे के पास ठोकर मार दिया। इसमें पत्नी सड़क पर दूर जा गिरी, जिसमें उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई, सिर से अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही तत्काल मौत हो गई। इस घटना में मनोज राठौर को भी चोट आई है, जिसका इलाज कोतमा में कराया जा रहा है।

वहीं सूचनाकर्ता ने बताया कि मेरी पत्नी की मौत ट्रक क्रमांक एमपी 65 जेडसी 8702 के दुघर्टना से हुई है। रिपोर्ट पर सोमवार को सम्बंधित वाहन की तलाश कर जब्ती की गई है जिसे थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। चालक पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिलने पर शव को तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया, जहां सुरक्षित मर्चुरी में रखवाया गया था, सुबह से विवेचना और परिजनों के बयानों के बाद पोस्टमार्डम कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला