सिविक वॉलंटियरों पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार, दो फरार
जलपाईगुड़ी, 05 अगस्त (हि. स.)। “रक्षक ही भक्षक” कहावत को चरितार्थ करने वाला एक सनसनीखेज मामला बुधवार को सामने आया है। आरोप है कि मेखलिगंज की एक युवती को धुपगुड़ी लाकर तीन सिविक वॉलंटियरों ने किराए के घर में तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला चार दिन पुराना बताई जा रही है। इस मामले में कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपित सिविक वॉलंटियर बुलबुल आलम को गिरफ्तार है। वह धुपगुड़ी थाने में तैनात था। अन्य दो आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने युवती को बहला-फुसलाकर मेखलिगंज से धूपगुड़ी लाया और एक किराए के घर में रखा। आरोप है कि वहां कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती द्वारा मेखलिगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कूचबिहार पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपितों की पहचान धुपगुड़ी थाने में कार्यरत सिविक वॉलंटियर के रूप में हुई।
जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि यह घटना उनके क्षेत्राधिकार की नहीं है, लेकिन मेखलिगंज पुलिस के अनुरोध पर संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की मुख्य जांच मेखलिगंज थाना पुलिस कर रही है।
घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

