home page

पत्नी का सर काट कर फ्रिज में डाल पति

 | 
पत्नी का सर काट कर फ्रिज में डाल पति


पत्नी का सर काट कर फ्रिज में डाल पति


गुवाहाटी , 07 सितंबर (हि.स.) गुवाहाटी महानगर के वशिष्ठ पूर्व इलाके में पति द्वारा अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर सिर को काटकर फ्रिज में डालने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि वशिष्ठ इलाके में स्थित एक मकान से दुर्गंध की जानकारी मिलते ही मौके पर एक पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की टीम जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुई बिस्तर के पास एक महिला का सड़ा गला शव देखा। जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला का सिर घर के अंदर रखे गए फ्रिज के अंदर से बरामद किया। जिसे काले रंग की पॉलिथीन में लपेट कर रखा गया था ।

मृत महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में की गई है। घर के आसपास के पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को रिया और उसके पति रामानुज तालुकदार के बीच ऊंची आवाज में बहस होने की बात सुनी गई थी। शनिवार को रामानुज अलग कटिंग का बाल भी कटवाया था। घटना के बाद से आरोपित फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस घटनास्थल से एक दाव और शराब की बोतल बरामद किया है। मृत महिला का पति काफी लंबे समय से ड्रग सेवन करता था जो हाल में ही रिहैब सेंटर से अपने घर आया था। पुलिस मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी