home page

रायसेन में महिला ने की आत्महत्या, बेटी ने सबसे पहले मां को फंदे पर लटका देखा

 | 
रायसेन में महिला ने की आत्महत्या, बेटी ने सबसे पहले मां को फंदे पर लटका देखा


रायसेन, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन शहर की शीतल सिटी कॉलोनी में सोमवार सुबह फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब उनकी बड़ी बेटी ने मां को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरोज विश्वकर्मा (45) के रूप में हुई है। उनके परिवार में पति और दो बेटियां हैं। साेमवार सुबह करीब 10 बजे महिला की बड़ी बेटी ने सबसे पहले अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। महिला का पति कोर्ट में अपनी ड्यूटी पर था। घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनी में भीड़ जमा हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय पहले तक महिला सामान्य स्थिति में दिखी थी। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे