home page

गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी

 | 
गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी


मुरादाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सिविल लाइन साइबर ठगों ने टोरेंट गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेज कर एक महिला से 03 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार आकाश होम्स सोसायटी निवासी रीना गोयल ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 नवंबर को उनके व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से एक मैसेज आया। जिसमें टोरेंट गैस का बिल अपडेट करने की बात कही गई थी। महिला ने मैसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक किया तो एपीके फाइल खुल गई। जिसमें डिटेल भेजने के लिए कहा गया। इसी दौरान महिला का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 15 नवंबर को तीन अलग-अलग बैंक खातों से 03 लाख 243 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

सिविल लाइन सार्किल के क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल