home page

ऑटो में बैठकर मायके आ रही महिला के साथ लाखों की हुई टप्पेबाजी

 | 
ऑटो में बैठकर मायके आ रही महिला के साथ लाखों की हुई टप्पेबाजी


हमीरपुर, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ससुराल से मायके आ रही महिला को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपयों के जेवरात से भरा पर्स पार कर दिया। शनिवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

बिवांर थाना क्षेत्र के छेड़ी बसायक गांव निवासी शंकरलाल की पुत्री कल्ली उर्फ काजल की शादी कोतवाली हमीरपुर के कजियाना मोहाल में हुई थी। महिला अपने पिता के साथ ससुराल से मायके ऑटो वाहन में सवार होकर कस्बे की ओर आ रही थी। चालक ने तीन सवारियां एक सवारी ललपुरा, दो सवारी स्वासा से बैठाईं। महिला के बच्चे के रोने पर पर्स को बगल में रख दिया। तीनों सवारियां छानी गांव में उतर गई। महिला कस्बा पहुंचकर जब पर्स देखा ताे पर्स के अंदर पड़ा छोटा पर्स गायब मिला। बताया कि छोटे पर्स में छह सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी की एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल और तीन हजार रुपये पड़े थे। महिला ने अज्ञात युवक के टप्पेबाजी करने की थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने शनिवार को शाम बताया कि महिला की तहरीर मिली है जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा