home page

महिला की संदिग्ध हालात में मौत : परिजनों का आरोप ससुराल वाले करते प्रताडि़त

 | 
महिला की संदिग्ध हालात में मौत : परिजनों का आरोप ससुराल वाले करते प्रताडि़त


जोधपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। शहर के झालामंड स्थित बापूनगर में एक महिला की पीहर में संदिज्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है। 9 जुलाई को मानसिक तनाव में आने के बाद उसकी तबीयत बिगडऩा बताया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। महिला की आटा- साटा में शादी हो रखी थी।

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि झालामंड स्थित बापूनगर में अपने पीहर में रहने वाली 22 साल की ज्योति वैष्णव को 9 जुलाई को उसके घर में तबीयत बिगडऩे पर परिवार ने एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी बाद में मौत हो गई। अब तक की जांच में पता लगा कि ज्योति की शादी खेमें का कुआं क्षेत्र में आटा साटा से हो रखी थी। वह पिछले एक साल से अपने पीहर में ही थी। कुछ दिन पहले कोर्ट का नोटिस मिला था। परिवार का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद वह डिप्रेशन में आ गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। साथ ही परिवार का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करते थे। उसकी मां सीतादेवी ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है। ज्योति के एक बच्ची है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश