home page

राखी पर मायके आई महिला की मौत

 | 

हमीरपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राखी बांधने मायके आई एक 23 वर्षीय विवाहिता की शनिवार की शाम अचानक मौत हो गई। घटना के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मृतका की पहचान नेहा (23) पत्नी दीपक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धुंधपुर गांव की रहने वाली थी। नेहा बीते 27 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए मौदहा कस्बे के खदरा डेरा सिसोलर स्थित अपने मायके आई थी।

शनिवार शाम नेहा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसका बीपी काफी लो हो गया। परिजन जब तक उसे संभाल पाते या चिकित्सीय सहायता दिला पाते, तब तक उसकी सांसें थम गईं। नेहा अपने पीछे दो वर्षीय बेटा और 8 महीने की मासूम बेटी को छोड़ गई है। सीओ आर के पांडेय ने बताया परिजनों ने इस मामले की कोई सूचना कोतवाली मे नही दी है। तहरीर मिलने पर जाँच कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा