home page

वाहन की टक्कर से महिला की मौत,चालक फरार

 | 
वाहन की टक्कर से महिला की मौत,चालक फरार


बहराइच, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत फखरपुर थाना क्षेत्र के सखवा बेलनापुर निवासी एक महिला की गुरुवार दोपहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना महमूदशाह मजार के पास हुई है। महिला मजार पर जियारत हेतु आई थी।

मिली सूचना के अनुसार मृतक नूरजहाँ गुरुवार को महमूदशाह मजार पर जियारत करने आई थी। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष कैसरगंज पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुँचे,शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना करने वाला वाहन और उसका चालक फरार हैं। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रार्थना पत्र मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA