home page

आगरमालवा : थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

 | 
आगरमालवा : थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत


आगरमालवा, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटापालडा में गुरुवार को खेत पर काम कर रही एक महिला की थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छोटापालडा निवासी 50 वर्षीय चतरबाई पति गोकुल सोंधिया गुरुवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान थ्रेशर मशीन पर काम करते समय वह अचानक मशीन की चपेट में आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सुसनेर स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया। वहीं सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। महिला के शव को दोपहर करीब 12 बजे सुसनेर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा