home page

राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

 | 
राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत


राजगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम गांगाहोनी में सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गांगाहोनी निवासी हेमलता पत्नी सीताराम लोधी ने बीती रात घर में रहते हुए अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। बताया गया है कि हेमलता के दो से तीन बच्चे हैं। उसका पति खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। महिला की मौत के बाद परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला जांच के लिए संबंधित थाना सुठालिया को भेज दिया है। महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने के पीछे की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक