home page

बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या : बहनोई पर तंग और परेशान करने आरोप

 | 
बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या : बहनोई पर तंग और परेशान करने आरोप


जोधपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। शहर के मंडोर स्थित मेगा आवासीय योजना आंगणवा में रहने वाली एक महिला की संदिज्ध हालात में मौत हो गई। आशंका है कि उसकी मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को बहनोई तंग और परेशान करता था। जिससे उसने जहर खाकर आत्महत्या की। मंडोर पुलिस जांच में जुटी है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे मदेरणा कॉलोनी भदवासिया निवासी जितेंद्र सांखला पुत्र माधुसिंह माली की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी बहन कंचन कंवर की शादी राजेंद्र से की गई थी। वह बर्तमान में मेगा आवासीय योजना आंगणवा में रहती थी। 13 अगस्त को उसे संदिज्ध हालात में अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। परिवादी जितेंद्र सांखला का आरोप है कि उसकी बहन कंचन कंवर को पति राजेंद्र तंग और परेशान करता था, जिसके चलते उसकी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मंडोर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जांच एसआई शिवदान राम कर रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश