home page

मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या

 | 
मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या


नोएडा, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि श्वेता पत्नी अनिल कुमार (29 वर्ष) चोटपुर कॉलोनी में रहती थी। वह मूल रूप से जनपद कन्नौज की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को श्वेता ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी