अवैध रूप से शराब के साथ महिला आरोपित नेहा कण्डरा गिरफ्तार
रायपुर, 7 जून (हि. स.)। अवैध रूप से शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। रविवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित शक्ति घाट पास पेड़ के नीचे एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर पहुंची। टीम द्वारा महिला की तलाश कर उसे चिन्हित किया गया तथा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम नेहा कण्डरा, निवासी डीडी नगर, रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें शराब रखी हुई पाई गई। शराब के कब्जे एवं विक्रय के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर वह किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी तथा टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करती रही।
महिला आरोपित नेहा कण्डरा को गिरफ्तार उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 105 पौवा देशी शराब कीमती 10 हज़ार 500 रुपये जब्त कर महिला आरोपित के विरूद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 359/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

