home page

चरस की तस्करी में महिला गिरफ्तार

 | 
चरस की तस्करी में महिला गिरफ्तार


मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा पुलिस ने चरस की तस्करी में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास 1076 ग्राम चरस बरामद की है।

क्षेत्राधिकारी हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित महिला तस्कर सीमा पाकबड़ा के बड़ा मंदिर मोहल्ले में रहती है। इसके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस से बचने के लिए गिरोह के अन्य लोग महिला से चरस की सप्लाई कराते हैं, ताकि वह पुलिस से बच सकें। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल