home page

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

 | 
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में महिला गिरफ्तार


औरैया, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से सामाजिक भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में सोमवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरती देवी (33) पत्नी दीपचंद्र निवासी ग्राम चिटकापुर को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक अभय प्रताप के अनुसार महिला पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने का आरोप है। मामले में थाना अजीतमल में मुकदमा संख्या 202/26 धारा 299 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला कांस्टेबल मधू कनौजिया शामिल रहीं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार