home page

महिला ने लगाया मकान मालिक के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप

 | 
महिला ने लगाया मकान मालिक के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप


हमीरपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 17 में बच्चे के साथ अकेली रह रही किराएदार महिला को मकान मालिक के पुत्र ने दबोच कर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने रविवार को पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके आरोपित को हिरासत में लेकर पीड़ित को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।

सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसका पति परदेश में रहकर मजदूरी करता है। वह कस्बे के वार्ड संख्या 17 में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि मकान मालिक के पुत्र मलखान यादव ने कमरे में घुसकर उसका मुंह दबाकर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके उसको हिरासत में लिया है। साथ ही पीड़ित को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने रविवार को बताया की पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराए जाएंगे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा