home page

ज्वेलरी दुकान से सोने के नोज पिन चोरी करने वाली महिला आरोपित गिरफ्तार

 | 
ज्वेलरी दुकान से सोने के नोज पिन चोरी करने वाली महिला आरोपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 02 मई (हि.स.)। जिले के काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत संजय मार्केट स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला आरोप‍ित को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 30 नग सोने के नोज पिन बरामद किए हैं।

काेतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को संजय मार्केट की एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच के दौरान ज्वेलरी दुकान और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान सुनीता उर्फ पूजा कश्यप, उम्र 33 वर्ष, निवासी शांतिनगर जगदलपुर के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

आरोप‍ित की निशानदेही पर उसके घर में पलंग के गद्दे के नीचे छिपाकर रखे गए 30 नग सोने के नोज पिन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोप‍ित महिला मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली है और वर्तमान में जगदलपुर के शांतिनगर क्षेत्र में निवास कर रही थी। इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, हेड कांस्टेबल उमा भगत, मोहन कश्यप तथा आरक्षक सोनू गौतम, कृष्णा नेताम, महेंद्र पटेल, शैलेश राज, महंगू कश्यप, अमर बेसरा, हेमचंद मौर्य, रीना अनंत, ललिता तारम, संगीता ठाकुर और पुनीता मंडावी का याेगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे