राजगढ़ः शादी का झांसा देकर पिछले पांच साल से महिला के साथ दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज
राजगढ़, 13 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने अपने से दस साल छोटे युवक पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि जेपला गांव का 28 वर्षीय चेतराम पुत्र दयाराम गुर्जर पिछले पांच साल से विवाह का भरोसा देकर उसका शोषण कर रहा था और अब विवाह से इंकार कर फरार हो गया। बताया गया है कि पीड़ित अपने पति से अलग रहती है और तीन बच्चों की मां है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ताकि आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

