home page

दो दिन से लापता युवक का शव तरौन गांव के आहर से बरामद, हत्या की आशंका

 | 
दो दिन से लापता युवक का शव तरौन गांव के आहर से बरामद, हत्या की आशंका


नवादा,20 अक्टूबर (हि.स.)। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के तरौन गांव स्थित आहर के पानी से मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया।

मृतक रजौली थाना क्षेत्र के लोधवे कांटी गांव निवासी ललेश्वर पासवान के करीब 40 वर्षीय पुत्र अमर पासवान है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमर पासवान कौआकोल के दुर्गामंडप मुहल्ले में अपने रिश्तेदार के यहां किराये पर रहकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से रविवार की शाम से लापता था।मंगलवार को तरौन गांव स्थित आहर में उसका शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतक की पत्नी ने इस हत्या कर देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन