home page

सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त, छह गिरफ्तार

 | 
सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त, छह गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़, 27 अप्रैल (हि.स.)। शहर की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 2265 किलोग्राम एल्युमिनियम तार (कीमत करीब 10 लाख रुपये) जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप व एस्कोर्टिंग में लगी एक सेन्ट्रो कार भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चोरी, नकबजनी में वांछित अभियुक्तो की धरपकड़ विषेष अभियान तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में मर जाप्ता एएसआई बलवन्त सिह,कानि. भुपराम , कुलदीप कृष्ण चालक मुकेश की टीम का गठन किया। गठीत टीम द्वारा हाइवे रोड सरहद धनेत कला पर नाकाबंदी शुरू की गई। उदयपुर से जयपुर की तरफ से एक सेन्ट्रो कार व एक पिकअप को रोका गया तो पिकअप में खाकी कलर का कागज लगे होकर कागज को हटा कर देखा तो नीचे तार एल्युमिनियम के बड़े बड़े बण्डल हो ताजा कटे हुवें तार दिखाई दिए। उक्त तार के बण्डलों के संबंध में कार में बैठे व्यक्यिों व पिकअप में बैठे अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की तो उक्त सभी ने तार के बण्डल चोरी के होना बताया व सेन्ट्रो कार का उपयोग चोरी के माल को एस्कोर्ट करना पाया गया। पिकअप में स्थित एल्युमिनियम के तार का कुल वजन 2265 किलोग्राम को जब्त कर एव 06 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया । प्रकरण दर्ज कर अनसंधान जारी है। मामले में अनिस पुत्र फुल खां निवासी सिरांज थाना सिरोंज जिला विदिषा मध्यप्रदेश, जैद पुत्र जाहिद निवासी भगवन्तपुर थाना अननपुर जिला विदिषा मध्यप्रदेश को तथा एस्कोर्ट करने वाली सेन्ट्रो कार में बैठे सलमान अली पुत्र जाकीर अली निवासी गुरसायगंज जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश, सोनू पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी रेवाड़ी जिला ईठा उत्तरप्रदेश, पवन पुत्र रमेश जाटव निवासी गोपालपुरा जिला मुरैना मध्यप्रदेश तथा संजेस पुत्र खादिम निवासी कबिरपुर थाना सोवरी जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल