home page

बंद मकान की खिड़की उखाड़कर 15 लाख की चोरी

 | 
बंद मकान की खिड़की उखाड़कर 15 लाख की चोरी


हमीरपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में अज्ञात चोरों ने एक रिहाइशी मकान की खिड़की उखाड़कर 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 2 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परेशान होकर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मौदहा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित के अनुसार चोर खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और बक्से व ट्रॉली बैग चोरी कर ले गए। सुबह पंचायत भवन के पास सामान बिखरा मिला, जिसमें से नकदी और गहने गायब थे। क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा