home page

नोएडा में पत्नी ने पति को चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

 | 
नोएडा में पत्नी ने पति को चाकू से किया हमला, हालत गंभीर


नोएडा, 03 अगस्त (हि.स.)। नोएडा के थाना बादलपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटे के ऊपर उसकी बहू ने जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पत्नी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि साेमवार सुबह प्रमोद कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सादोपुर झाल गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके बेटे विपिन शर्मा की शादी मोनिका शर्मा से वर्ष 2013 में हुई थी। पीड़िता के अनुसार 2 अगस्त को उनके बेटे की पत्नी मोनिका ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है, तथा उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है, तथा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित कि शिकायत पर मोनिका शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में पहले से विवाद चल रहा है। महिला ने अपने ससुर के खिलाफ हरियाणा के एक थाने में बलात्कार का मुकदमा पूर्व में दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी