पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या, आराेपित पति हिरासत में
गरियाबंद, 22 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शोभा थाना पुलिस से मंगलवार काे मिली जानकारी के अनुसार जरहीडीह निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका (32 वर्ष) से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपित पति ने बेल्ट से मोनिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने मोनिका को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित पति राम कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

