home page

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख : वाटसअप पर भेजा लिंक

 | 
मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख : वाटसअप पर भेजा लिंक


जोधपुर, 06 नवम्बर (हि.स.)। शहर के यूआईटी कॉलोनी गणेश चौराहा के पास रहने वाले एक युवक को शातिरों ने क्रेेडिट किश्त बंद करवाने के नाम पर लिंक भेजा। लिंक को क्लिक किए जाने पर उसका फोन हैक हो गया और फिर खाते से 1 लाख 95 हजार से ज्यादा रूपयों की निकासी कर ली। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब प्रतापनगर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। जांच थानाधिकारी सुंदरकला की तरफ से की जा रही है।

प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार यूआईटी कॉलोनी गणेश चौराहा के पास रहने वाले कपिल चौहान पुत्र परमानंद की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 3 नवंबर को उसके मोबाइल पर वाटसअप कॉल आया। फिर शातिरों ने क्रेडिट कार्ड की किश्तें बंद करवाने की बात कहते हुए झांसे में लिया। उसे एक लिंक वाटसअप पर भेजा गया। वह झांसे में आकर लिंक को क्लिक कर बैठा और उसका फोन हैक हो गया। बाद में उसके बैंक खाते से 195273 रूपए पार हो गए। उस मोबाइल पर मिले संदेश से बाद में पता लगा। दो दिन तक उसके खाते से रूपए निकलते रहे। प्रतापनगर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश