home page

सरकारी राशि गबन मामले में वार्ड पार्षद गिरफ्तार

 | 
सरकारी राशि गबन मामले में वार्ड पार्षद गिरफ्तार


सीवान, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिले के महाराजगंज प्रखंड के सिकटिया पंचायत के वार्ड पार्षद मुबारक हुसैन को पुलिस ने सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महाराजगंज थाना में दर्ज मामले के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, सिकटिया गांव निवासी जुमराति मियां के पुत्र मुबारक हुसैन पर वर्ष 2022 में तत्कालीन पंचायत सचिव द्वारा नल-जल योजना की सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से मामले की जांच चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद वार्ड पार्षद के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

महाराजगंज थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि गबन के मामले में दर्ज कांड संख्या 225/22 में मुबारक हुसैन को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma