गांजा तस्कर पुलिस ने दबोचा
बांदा, 28 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अवैध गांजा कारोबार और तस्करी में संलिप्त गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को कालिंजर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश से अवैध रूप से गांजा लाकर बांदा समेत आसपास के जिलों में तस्करी करता था और इससे अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि कालिंजर थाना पुलिस को आरोपित के नाला मोड़ के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर झांसी जिले के बरुआ पुरा निवासी मुनेश उर्फ मनीश को गिरफ्तार किया है।आरोपित के खिलाफ थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

