home page

बकरीद से पूर्व 25 हजार का इनामिया गाै तस्कर गिरफ्तार

 | 
बकरीद से पूर्व 25 हजार का इनामिया गाै तस्कर गिरफ्तार


अमेठी, 27 मई (हि.स.)। बकरीद पर्व से पूर्व अपराध एवं गाै तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना रामगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया एवं अंतरजनपदीय गैंग लीडर अभियुक्त को मुकुबीर खास की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना रामगंज के प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बुधवार को बताया मुखबिर की सूचना पर यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गणेश यादव उर्फ मनीष यादव उर्फ मिन्टू यादव निवासी कैथा उर्फ टड़िया खुर्द थाना अलीनगर जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर एवं अंतरजनपदीय गैंग का सरगना है, जो गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा है। इस अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके विरुद्ध अमेठी, चंदौली एवं जौनपुर जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल आठ अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है तथा गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी