home page

हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने वाला 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 | 
हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने वाला 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


गाजियाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। गाजियाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

अपर पुलिस आयुक्त राजकरण नैय्यर ने बताया कि थाना मोदीनगर पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गड़ाना गांव के पास से जलबीर उर्फ जल्लू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसका एक साथी जतिन शर्मा मौके से भाग गया था। उसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जलवीर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसने कुछ दिन पूर्व मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक कार आदि बरामद किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी