home page

अवैध हथियार के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस किया बरामद

 | 
अवैध हथियार के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस किया बरामद


सीवान, 18 जून (हि.स.)। महादेवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए युवक महादेवा थाने के रामदेव नगर निवासी राज कुमार यादव का पुत्र विशाल कुमार है।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 11:50 बजे महादेवा थाना को सूचना मिली कि महादेवा थाना कांड संख्या 862/25 का वांछित अभियुक्त विशाल कुमार सलेमपुर स्थित मिशन छठ घाट के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनित विनायक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि वह महादेवा थाना कांड संख्या 862/25 में वांछित चल रहा था

इस मामले में महादेवा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए एवं 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनित विनायक समेत महादेवा थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma