home page

पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 
पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा थान पुलिस ने शनिवार को पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना बनकटा पुलिस टीम ने बिहार के सिवान जिला के मैरवा थाना अंतर्गत ग्राम नरहिया निवासी आरोपित प्रशांत कुमार राम (19) पुत्र विद्यानंद राम को इंगुरीसराय मोड़ के पास से आज गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को एक महिला ने थाना बनकटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उक्त आरोपित ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में मु0अ0सं0-20/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की बढ़ाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। आज मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह, कांस्टेबल विकास यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहें।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक