home page

वाराणसी के विनायक प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
वाराणसी के विनायक प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


वाराणसी, 08 मई (हि. स.)। वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया इलाके में विनायक प्लाजा के द्वितीय तल में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय व्यापारियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद मालूम हुआ कि मृत पाया गया व्यक्ति दक्षिण भारत के किसी राज्य से जुड़ा हुआ और तमिल भाषा का एक पहचान पत्र उसके पास से मिला है।

सिगरा थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान भरत खन्ना के रूप में हुई है। पहचान पत्र तमिल भाषा में है तो मृत व्यक्ति के तमिलनाडु के होने की संभावना है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है। शव के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ इस तरह लिखा पाया गया है, जैसे यह व्यक्ति ने आत्महत्या की हो। मामले को संदिग्ध मानते हुए भी हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है कि यह व्यक्ति कब और कैसे विनायक प्लाजा तक पहुंचा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद