home page

वाराणसी: खेत में मिला महिला का रक्तरंजित शव

 | 
वाराणसी: खेत में मिला महिला का रक्तरंजित शव


वाराणसी,28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र में हरपालपुर स्थित एक खेत में 35 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

लोहता थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला के चेहरे और सिर पर पत्थर से चोट की गई है, इससे उसकी हत्या की आशंका है। छानबीन में पुलिस को शव के पास से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मृतक महिला की पहचान नर्गिस परवीन पत्नी मोहम्मद अजहर निवासी नईसड़क के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अफसरों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। उधर, चर्चा है कि मृतक महिला नर्गिस परवीन ने दो बार निकाह किया था। वर्तमान में वह भेलूपुर के बजरडीहा क्षेत्र में रह रही थी।----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी