जोधपुर जेल से वीडियो वायरल का मामला : 13 महिने पहले बनाया गया था वीडियो
जोधपुर, 23 सितम्बर (हि.स.)। जोधपुर की सेंट्रल जेल से गत 16 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ बंदी अथवा कैदी मिलकर खाना बना रहे है। यह वीडियो 13 महिने पहले का निकला है। गत साल जुलाई का वीडियो अब वायरल किया गया। वीडियो की पड़ताल के बाद अब जेल प्रहरी बनवारी लाल की तरफ से रातानाडा थाने कुछ बंदियों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।
इन्हेें किया गया नामजद :
जेल प्रहरी बनवारीलाल के अनुसार खाना पकाते का वीडियो गत जुलाई का है। इसमें बंदी वसीम खां पुत्र सिकंदर खां, इंसाफ उर्फ टपिया पुत्र सलीम खां, मोबिन खां पुत्र मो. फारूख, राहुल कच्छावाहा पुत्र बाबूलाल, चेतन राजपुरोहित, भैराराम, साहिल आदि को नामजद किया गया है।
बता दें कि वीडियो में माता का थान थाने के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा, वसीम खान और हाई सिक्योरिटी जेल से स्थानांतरित होकर आए बंदी इंसाफ उर्फ तापिया सहित कुछ अन्य लोग पार्टी करते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल ने जेल प्रशासन की नींद भी उड़ा दी थी। अब जेल प्रशासन का कहना है कि यह वीडियो जुलाई 25 में बनाया गया था जोकि हाल में वायरल किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

