home page

दमोहः गांजा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद

 | 
दमोहः गांजा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद


दमोहः गांजा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद


दमोहः गांजा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद


दमोह, 17 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह में शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रविवा-सोमवार की दरमियानी देर रात्रि वीआईपी रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के सामने की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक्सीलेंस स्कूल के सामने गांजे की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों की पहचान राजेंद्र मिश्रा और जूली साहू, निवासी नदरई के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस ने उनकी तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। गांजे का वजन कराने पर कुल मात्रा 3 किलो 935 ग्राम बताई गई। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किस व्यक्ति अथवा किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

जांच के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले संभावित स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पकड़े गए दोनों आरोपी पहले से किसी मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं या नहीं।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरामद गांजे के स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

सिटी कोतवाली के एएसआई नितेश कुमार जैन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि 16 और 17 अगस्त की दरमियानी देर रात्रि VIP रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के सामने पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव