home page

जलपाईगुड़ी में होली की रात उपद्रव, कई गाड़ियों में लगाई आग

 | 

जलपाईगुड़ी, 05 मार्च (हि.स.)। होली की रात शहर के दिनबाजार इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब कुछ उपद्रियो ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने पहले एक कार में आग लगा दी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आरोप है कि इसके बाद पास में खड़ी दो और गाड़ियों में भी आग लगाने की कोशिश की गई, जबकि एक अन्य गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि एक युवक गाड़ी के पास पहुंचकर उसमें आग लगाता है और फिर वहां से तेजी से फरार हो जाता है। उसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी बड़े विस्फोट या और ज्यादा नुकसान से बचाव हो गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार