home page

जींद : 108 हवनीय यज्ञ शाला के पंडाल को जलाने की कोशिश करते एक काबू

 | 
जींद : 108 हवनीय यज्ञ शाला के पंडाल को जलाने की कोशिश करते एक काबू


जींद, 27 फ़रवरी (हि.स.)। एकलव्य स्टेडियम निकट हुडा ग्राउंड में चले रहे श्री हरिओम महाराज के 108 कुंडीय हवन यज्ञशाला के पंडाल को गुरूवार देर रात एक युवक ने ज्वनशीलशील पदार्थ डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। सेवादारों की सर्तकता ने आग लगाने की कोशिश कर रहे युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ आगजनी की कोशिश का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

हुडा ग्राउंड में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के चलते पंडाल के बाहर गुरूवार रात सेवादार गांव दालमवाला निवासी बंटी अपने साथी पुनीत के साथ निगरानी रखे हुआ था। देर रात को एक युवक पंडाल के पीछे आया और ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने की कोशिश की। तिल्ली न जलने के कारण वह सफल नही हो सका। उसी दौरान दोनों की निगाह युवक पर पड़ गई। जिसे दोनों ने काबू कर लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गांव बरहा कलां निवासी हिम्मत के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से पट्रोल की खाली बोतल, कपड़ा तथा माचिस को बरामद किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेवादार बंटी की शिकायत पर हिम्मत के खिलाफ आगजनी की कोशिश का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरूरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी टिंकू ने शुक्रवार काे बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा