तीन लाख रिश्वत लेते सासाराम के सीओ को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार
डेहरी आन सोन, 22 मई (हि.स.)। रोहतास जिले के सासाराम
निगरानी विभाग की टीम ने
सासाराम के अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को मोरसराय स्थित उनके किराए के आवास से तीन लाख रिश्वत लेते आज गिरफ्तार किया है।
निगरानी टीम के अधिकारियों ने बताया कि अंचलाधिकारी के खिलाफ निगरानी थाना पटना में सासाराम आंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने सीओ के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की परिवाद दर्ज कराया था। जिसका निगरानी विभाग की टीम ने एक दिन पहले सत्यापन किया था। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई थी। इसके आधार पर आज जाल बिछाए बैठी टीम ने रिश्वत लिए जाने के दौरान उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
रिश्वत की राशि सीओ अपने एक निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे। तभी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। बताते चले कि इसके एक साल पहले सासाराम सीओ का डाटा एंट्री ऑपरेटर अंचल कार्यालय से एक लाख रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग की टीम के द्वारा दबोचा गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

