वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल : होटल में बुलाकर दुष्कर्म
जोधपुर, 26 नवम्बर (हि.स.)। शहर के सरदारपुरा एरिया में एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म का प्रकरण सामने आया है। परिचित आरोपित ने किशोरी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए स्क्रीन शॉट लिए। फिर उसे ब्लैकमेल कर धमकाया और एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता कल थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया है, अग्रिम जांच जारी है।
सरदारपुरा पुलिस के अनुसार नाबालिग पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया। इसमें बताया कि उसकी पहचान एक युवक से थी। जोकि उससे सोशल मीडिया के मार्फ त बातचीत भी करता था। कुछ रोज पहले उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। तब परिचित युवक ने उसके स्क्रीन शॉट ले लिए। बाद में उसे ब्लैक मेल कर धमकाने लगा। उसे एक होटल पर बुलाया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता का अब मेडिकल कराया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

