home page

जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़िता को धमकाया, तीन पर केस दर्ज

 | 
जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़िता को धमकाया, तीन पर केस दर्ज


मुरादाबाद, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपित प्रशांत ने जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता और उसकी मां को धमकाया है। आरोप है कि उसने कोर्ट में गवाही देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। मझोला थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित प्रशांत, उसकी बहन शीतल और बहनोई रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

जनपद संभल के कुढ़फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के फैजुल्लापुर उर्फ पीतमपुर निवासी प्रशांत ने 23 दिसंबर 2025 को महिला की 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद 29 अगस्त को कोर्ट से लौटते समय उसने धमकाया। आरोपिताें ने समझौते का दबाव बनाया और गवाही देने पर हत्या की धमकी दी। मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित प्रशांत, उसकी बहन शीतल और बहनोई रंजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल