पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार
गाजियाबाद, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बीती रात बुधवार को कनावनी रोड के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने गुरुवार को बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस बीती रात बदमाशों की तलाश में कनावनी पुस्ता की तरफ चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने की बजाए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते पुलिस ने भी गोली चलाई और गो लगने से बदमाश गिर गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान साहिबाबाद के गरिमा गार्डन का रहने वाले मनु डेंजर के रूप में हुई। घायल आरोपित के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, सोने की चेन आदि बरामद की हैं।
एसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

