home page

बीकानेर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2 को दबोचा, 10 चोरी की बाइक बरामद

 | 
बीकानेर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2 को दबोचा, 10 चोरी की बाइक बरामद


बीकानेर, 30 सितंबर (हि.स.)। वाहन चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामला स्वर्ण जयंती फ्लैट्स का है, जहां 15 सितंबर की रात 3 बाइक चोरी होने की रिपोर्ट 16 सितंबर को दर्ज हुई थी।

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से त्रिलोकराम और विकास को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चुराना कबूल किया। आरोपित बाइकें गांवों में सस्ते दामों पर बेचते थे।

पुलिस बरामद बाइकों के मालिकों की तलाश कर रही है, दो अन्य आरोपी फरार हैं जिन पर दबिश दी जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, केशाराम और कांस्टेबल रविंद्र, नरेश की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव