सालावास पुल पर शराब ठेके के पास गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ : गैंगवार का संदेह
जोधपुर, 01 सितम्बर (हि.स.)। शहर के सालावास पुल के नजदीक आए एक शराब ठेके पर मंगलवार की दोपहर में गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। अन्य गाडिय़ों में सवार होकर आए हमलावरों ने ठेके के नजदीक खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस की चेतक गाड़ी वहां पहुंची। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हमले में गैंंगवार की आशंका जताई जाती है।
विवेक विहार थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे के आस पास सालावास पुल के नजदीक एक शराब ठेके पास में गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की जानकारी मिली थी। तब पुलिस के चेतक वाहन को वहां भेजा गया। शराब ठेकेे के नजदीक खड़ी एक थार और अन्य गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है। हमलावर कौन और कहां से आए इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि इसमें किसी के घायल होने जैसी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

