home page

विशेष अभियान में बक्सर पुलिस की कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

 | 

बक्सर, 29 अगस्त (हि.स.)।

जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए बक्सर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 28 अगस्त को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी 29 अगस्त की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार शराब से जुड़े मामलों में 7 लोगों को शराब सेवन के आरोप में, जबकि एक व्यक्ति को शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 10.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 13 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि एक कुर्की आदेश पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, वाहन जांच अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

बक्सर पुलिस द्वारा अपराध, शराब तस्करी और कानून व्यवस्था को लेकर जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra