अनूपपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दो हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस
अनूपपुर, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश का अनूपपुर जिले बिजुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ जारी है। रात में ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। गुरूवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
पुलिस के अनुसार बुधवार की रात्रि युवती अपने 17 वर्षिय युवक दोस्त के साथ सुनसान जगह में समय बिताने गई थी, लड़की को अकेला पा कर आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, युवती के साथ गए नाबालिग युवक पर आरोपियों ने हमला किया। जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा। आरोपिताें ने युवक से पुन: मारपीट कर मोबाईल सहित अन्य चीजे लेकर भाग निकले। इसके बाद संदेहास्पद स्थति में अस्पताल में युवती को लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ा दिया।
इस हैवानियत भरी घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों आक्रोशित हो गए और अस्पताल एवं पुलिस थाने में भारी भीड़ देर रात एकत्र हो गई। पुलिस मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाकर सर्च में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद रात में ही अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य अस्पताल एवं घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने पूरे मामले में लड़की के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ करने और युवती के साथ गए नाबालिग युवक के साथ मारपीट करने की बात कही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रहीं हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

