home page

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

 | 
पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार


पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार


इटावा, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ में लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल, पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना, पांच मोबाइल फोन दो तमंचे जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने साेमवार काे बताया कि थाना लवेदी क्षेत्र अंतर्गत एक दंपत्ति के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए बदमाशों की तलाश में थी। इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग भागना लगे। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर पीछा करना शुरू किया। जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार राघवेंद्र शुक्ला और विश्वास उर्फ विशु के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर इनके साथ सूरज राजावत और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर लूट का माल सुनार शंकर सोनी को बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना दो तमंचे जिन्दा और खोखा कारतूस बरामद किया हैं।

--------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह