home page

मीरजापुर: 20 लाख की हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

 | 
मीरजापुर: 20 लाख की हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार


मीरजापुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बीरपुर गांव स्थित शिवालय मंदिर के पास से 100 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

करनपुर चौकी प्रभारी ऋषिदेव शुक्ला ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में देहात कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने बीरपुर गांव स्थित शिवालय मंदिर के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान सोनभद्र जिले के करकी निवासी मनीष कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। बरामद बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा